पीलीभीत, जून 26 -- कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा पर आयोजित गोमती महोत्सव का समापन आज शुक्रवार को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ होगा। महोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। महोत्सव के दौरान आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों, लोक नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर देर रात तक श्रद्धालु और दर्शक जुटे रहे। उद्गम स्थल पर चल रहे धार्मिक आयोजनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। आयोजन...