बागेश्वर, फरवरी 26 -- बागेश्वर। जिले में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन एवं स्थानीय हुनर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्कृष्ट उत्पादों के लिए पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उद्यमी 10 मार्च तक जिला उद्योग केंद्र में आवेदन कर सकते हैं। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र अनिल रावत ने बताया कि निदेशालय एवं जिला स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट उत्पादों के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इस योजना का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर कार्य कर रहे लघु उद्यमियों, हथकरघा बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...