कन्नौज, अप्रैल 18 -- नगर स्थित एम चिश्ती पब्लिक एकेडमी में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चयन के लिए अच्छे अंक, स्वच्छ वेशभूषा, नियमित उपस्थिति, उत्तम आचरण और टेस्ट में प्रदर्शन को आधार बनाया गया। प्रबंधक जाहिद चिश्ती ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बहुमुखी प्रतिभा वाले युवाओं का है। कार्यक्रम में मरियम, रुखसार, अनवरी, सानिया, रुबीना, सिफा, अलीम, सईद, कशिश, उमरा, सलमा, नेहा सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेधावियों को किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.