फतेहपुर, अप्रैल 6 -- खागा। नगर के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शहजादपुर में मेधा अलंकरण एवं अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां प्रतिभाशाली छात्रों एवं अनेक अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार डॉ बृजमोहन पांडेय एवं संरक्षक अजय त्रिपाठी द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य राज कपूर सिंह ने पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक मेहनत कर अपनी उपलब्धियों को बनाए रखने तथा अगले सत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 595 ऐसे अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जि...