औरैया, मार्च 31 -- फफूंद। कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रमोद कुमार दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। यूकेजी के अंकुश बाबू ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि विभिन्न कक्षाओं में कई छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...