शामली, अप्रैल 1 -- हसनपुर लुहारी। कस्बे के आईडियल बून पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट आमिर आलम ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें, ताकि वे बेहतर भविष्य बना सकें। प्रधानाचार्य तोसीफ ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.