पुरस्कार के लिए 20 सितंबर तक करें आवेदन
बलिया, सितम्बर 18 -- बलिया। मानवाधिकार की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदेश सरकार की ओर से गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस चयनित व्यक्ति को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। इसके लिए इच्छुक पात्र व्यक्ति 20 सितंबर तक आवेदन जिला सूचना कार्यालय, जनता मार्केट में जमा कर सकते हैं। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आवेदन पत्र को 30 सितंबर तक शासन को भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.