लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिले की 199 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। इन ग्राम पंचायतों की दावेदारी की जांच जिला स्तरीय समिति कर रही है। समिति जांच के बाद जितनी ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव शासन को भेजेगी उसकी जांच राज्य स्तरीय समिति करेगी। इसके बाद पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार पांच ग्राम पंचायतों को दिया जाता है। ग्राम पंचायतों का चयन नौ थीम पर किया जाता है। इनमें गरीबी मुक्त ग्राम पंचायत, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जल युक्त ग्राम पंचायत, स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाली ग्राम पंचायत, सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत, सुशासन वाली और महिला हितैषी ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.