बलिया, जून 30 -- बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ ने बताया कि तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 12 विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इसके लिए पात्रता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 15 जुलाई तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...