बरेली, मई 1 -- बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग में गुरुवार को छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विभाग में आयोजित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों जैसे स्वरचित काव्य लेखन प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, कहानी लेखन प्रतियोगिता तथा छात्रा सेमिनार में सहभागिता के लिए छात्राओं को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा ने सभी के छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा पांडे एवं डॉ. अनीता आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...