पुरवा हवा से लुढका तापमान, बढ़ गई उमस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- करीब एक माह बाद शुक्रवार को पुरवा हवा चलने से तापमान गिर गया लेकिन उमस बढ़ गई। दिनभर बादल लुकाछिपी करते रहे। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को पसीने से तर बतर कर दिया। रानींगंज इलाके में छिटपुट बारिश हुई। हालांकि इससे गर्मी से तनिक भी राहत नहीं मिल सकी। आएदिन मौसम के रुख में बदलाव के चलते इस महीने लोग आंधी, बारिश के साथ चक्रवात भी देख चुके हैं। आंधी से तबाह हुई अंतू इलाके की बिजली एक पखवारे से अधिक समय तक लोगों को दर्द देती रही। गुरुवार को बारिश ने कुछ देर के लिए राहत दी लेकिन बाद में उमस बढ़ गई। रात में तापमान बढ़कर 30.6 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह से ही बादल लुकाछिपी करने लगे। इस बीच पुरवा हवा चलने लगी। इससे तापमान 3.5 डिग्री लुढ़ककर 38.5 पहुंच गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री रेकार्ड किया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.