सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। जिले में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद पुरवा हवा चलने से शनिवार की सुबह मौसम सुहावना हो गया। दिन में धूप खिली रही। हवा ठंडा रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। पुरवा हवा चलने और तापमान में गिरावट के कारण मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह और शाम के समय सिहरावन का एहसास भी लोगों ने किया। तापमान गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस : कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि पुरवा हवा 16 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। नमीयुक्त हवा के कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है। जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों को तेज गर्मी और...