पुरवा हवा से बढ़ी उमस, बिजली कटौती ने किया परेशान
गाजीपुर, अप्रैल 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री पार रहा। चिलचिलाती धूप और घर व दफ्तरों के अंदर उमस ने लोगों का चैन छीन लिया। पंखे व कूलर के सामने बैठे रहने पर भी पसीना नहीं सूखा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ऊपर से मनमानी बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। प्रचंड गर्मी के कारण लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- तपती धूप और लू से जनजीवन बेहाल जो लोग बाहर निकलते भी हैं, वे सिर और शरीर को ढककर ही निकल रहे हैं। बाजारों में भीड़ कम होने से व्यापारियों पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.