पुरवा हवा ने बढ़ाई उमस, पसीने से तरबतर रहे लोग
जौनपुर, मई 13 -- जौनपुर, संवाददाता। पुरवा के हवा के चलते मंगलवार को लोग उमस से बेहाल रहे। सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने लोग गर्मी से त्रस्त रहे। लोग दिनभर पसीने से तर बतर रहे। पंखा-कूलर सभी जवाब दे गए। एसी भी भरपूर काम नहीं कर रही थी। सिर्फ पेड़ों की छाया में कुछ राहत महसूस की जा रही थी। गर्मी और उमस से बेहाल जन मानस फिर धूल भरी तेज हवा चलने का इंतजार कर रहा है। इससे गर्मी व उमस से कुछ राहत मिलेगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से बढ़ी व्याकूलता जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। पुरवा हवा के बावजूद धूप की तीक्ष्णता में कोई कमी नहीं आई। नौ बजे के बाद घर से बाहर निकलने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.