उन्नाव, फरवरी 28 -- पुरवा। तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार मनीष द्विवेदी और नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित होलिका दहन स्थलों की बारीकी से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि यदि किसी स्थल पर विवाद की स्थिति हो तो तत्काल सूचना दी जाए, ताकि समय रहते निराकरण कराया जा सके। साथ ही नई परंपरा शुरू न होने देने के भी निर्देश दिए गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 597 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है, जिनमें चार स्थल संवेदनशील हैं। इन स्थानों पर राजस्व व पुलिस टीम की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.