उन्नाव, फरवरी 22 -- पुरवा। असेहरु गांव में साजिश की सड़ांध ने इलाके को दहला दिया है। 15 दिनों से लापता एक बेबस बुजुर्ग की लाश जब अरहर के खेत में औंधे मुंह सड़ी-गली हालत में मिली तो परिजनों के कलेजे फट गए। यह सिर्फ एक गुमशुदगी का अंत नहीं बल्कि दोस्ती के नाम पर 'खूनी खेल' की ओर इशारा कर रहा है। शराब की महफिल में ले जाकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने का संगीन आरोप गांव के ही दो रसूखदारों पर लगा है। बदबू मारती लाश ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा के दावों की भी पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार, भूपतिपुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय शिवपाल रावत गांव के बाहर खेत में छप्पर की झोपड़ी बनाकर रहते थे। जबकि, बहू रेनू गांव में बने घर में देवरानी और बच्चों के साथ रहती है। बड़ा बेटा राजकुमार सऊदी अरब और दूसरा बेटा बबलू राजस्थान के गंगानगर में मजदूरी करता है। बहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.