उन्नाव, मार्च 25 -- पुरवा। देवी जगदीशपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद बदहवास परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को अस्पताल से घर ले गए। जानकारी के अनुसार, मौरावां थानाक्षेत्र के पांडेयपुर जेरा गांव निवासी 22 वर्षीय पंकज पुत्र अयोध्या बुधवार सुबह अपने भाई फूलचंद्र के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंटें लादकर देवी जगदीशपुर गांव गया था। ईंटें उतारने के बाद दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे। तभी बछौरा गांव के पास चालक ने ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो दिया और ट्राली अचानक सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त पंकज ट्रॉली पर बैठा था और वह उसके नीचे दब गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.