पुरवा उपकेंद्र से दो दिन चार घंटे ठप रहेगी आपूर्ति
देवरिया, मई 15 -- देवरिया। अधिशासी अभियंता चन्द्रमा प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 केवी पुरवा उपकेंद्र पर स्विचयार्ड व कंट्रोल रूम में नया 33 केवी कंट्रोल पैनल लगाने, पैनल तथा आइसोलेटर को बदलने का कार्य कराने के लिए 15 व 16 मई को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उपकेंद से निकलने वाले समस्त फीडर शट डाउन रहेंगे।उन्होंने संबंधित फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि कि वे अपने सभी जरूरी कार्य पानी भरना आदि समय से कर लें। यह भी पढ़ें- विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के निदान को प्रखंडों में लगेगा शिविर यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज तीन घंटे बिजली बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.