पुरवामीर में फेंका क्रोमियमयुक्त कचरा कानपुर देहात की फैक्ट्री जैसा
कानपुर, जुलाई 29 -- महाराजपुर के पुरवामीर में क्रोमियमयुक्त कचरा फेंके जाने के मामले में शक की सुई कानपुर देहात की फैक्ट्री की ओर घूम गई है। कचरे का रंग कानपुर देहात की एक फैक्ट्री से निकलने वाले कचरे से मिल रहा है। इस बात के संकेत उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) मुख्यालय से आई पांच सदस्यीय टीम के जांच अधिकारी ने दिए हैं। हालांकि, तस्दीक के लिए अभी जांच जारी है। टीम की जांच आज भी होगी। महाराजपुर के पुरवामीर में 12 दिन पहले कुछ लोग 20 डंपर क्रोमियम युक्त हरा कचरा फेंक गए थे। कचरा फेंकने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। तब कचरा उठाने के लिए डंपर लेकर कुछ लोग पहुंचे थे। इसके बाद एक इंजीनियरिंग कॉलेज के पास महोली मोड़, तिवारीपुर गांव और पुरवामीर स्थित शाइन सिटी के पास क्रोमियम युक्त कचरा फेंका गया। इस बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.