पुरवाई से 4 डिग्री गिरा पारा, बिजली कट ने छुड़ाए पसीने
हापुड़, मई 28 -- गुरूवार को गर्म हवाओं के झोकों से राहत मिली, परंतु 4 डिग्री तापमान कम होने के बाद भी गर्मी ने पसीने छुड़ाए रखे। 24 घंटे में लगातार हो रही बिजली कटौती से अलग-अलग मोहल्लों में रात का चैन खत्म हो रहा है। दिनभर पुरवाई हवा चलने से अधिकतम तापमान 42 से 38 डिग्री पर पहुंचा। कई दिनों से चल रही गर्म पछुवा हवाओं के चलते रात के तापमान में 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। कई साल बाद ज्येष्ठ मास में पुरवाई ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जबकि जेठ के महीने में जितना ज्यादा तपेगा उतना ही संक्रामक बीमारियों से राहत मिलती है। मई महीने में हापुड़ के तापमान 44 डिग्री तक जा पहुंचा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री था। जेठ महीने से पहले चल रही गर्म हवाओं ने मच्छरों का प्रकोप कम कर दिया है। परं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.