पुरन्दरपुर लूटकांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार, गहने बरामद
महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया लूटकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। प्रभारी एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि थाना पुरन्दरपुर पुलिस, स्वाट, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने लूट की ज्वेलरी, अपाचे बाइक समेत घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रभारी एसपी ने बताया कि 14 मई को मल्हनी फुलवरिया के पास बदमाशों ने अपाचे बाइक सवार सर्राफा व्यवसायी रंजीत सोनी पर हमला कर ज्वेलरी व बाइक लूट ली थी। बदमाशों ने अंग्रेजी शराब की बोतल से हमला कर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने खुलासा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.