लखनऊ, मार्च 28 -- नगर निगम ने अभियान चलाकर 20 दुकाने हटाईं 23 ठेले-गुमटी हटाए और Rs.6,700 जुर्माना वसूलालखनऊ, प्रमुख संवाददातापुरनिया पुल के नीचे सजे अवैध बाजार को नगर निगम की टीम ने शनिवार को हटा दिया। यह अभियान जोनल अधिकारी मनोज यादव के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 16 मालिश की दुकानें, 2 पान की दुकानें, कोयले की दुकान और सीट कवर की एक दुकान हटाई गई।वहीं, शहर में 20 दुकानें हटीं, 23 ठेले-गुमटी हटाए और Rs.6,700 जुर्माना वसूला गया। नगर निगम लखनऊ ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को व्यापक अभियान चलाया। जोन-3 क्षेत्र में प्रवर्तन दल की टीम ने भिटौली क्रॉसिंग के आगे एकेटीयू स्कूल के सामने तथा अलीगंज स्थित केंद्रीय भवन के पास कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 20 अवैध दुकानों और एक गन्ने की मशीन को ह...