सिमडेगा, मार्च 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि।प्रखंड के बरसलोया पंचायत अंतर्गत पुरनापानी गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर के स्थान पर शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, कांग्रेस युवा विस अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। बताया गया कि ट्रांस्फार्मर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के प्रयास से लगाया गया है। कुछ दिन पूर्व ही विधायक को खराब ट्रांस्फार्मर की शिकायत मिली थी। इसके बाद विधायक ने तुरंत पहल करते हुए ट्रांस्फार्मर लगवाने में मदद की। मौके पर अनिल केरकेट्टा, एरेन केरकेट्टा सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...