बोकारो, मार्च 5 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत पुरनापानी गांव में प्रकृति पर्व पर आधारित बाहा बोंगा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। पुरनापानी गांव स्थित जेहरा स्थल पर नायके बाबा शिवदत्त मांझी के की ओर से आदिवासी रीति रिवाज के साथ सखुआ व महुवा के पेड़ की पूजा अर्चना कर सखुआ फूल प्रसाद के रूप में लोगों को प्रदान कर सरहुल की शुभकामनाएं दी गयी। बाहा बोंगा महोत्सव में समाजसेवी धीरज साहू उर्फ बबली शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत आदिवासी युवक-युवतियों की ओर से पारम्परिक गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया। आदिवासी लोगों ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर लक्ष्मण बेदिया, भवानी बेदिया, निरंजन महतो, मिथलेश महतो, सुरेश टुडू, बालादास मांझी, अर्जुन मांझी, सुकर मांझी, रामदास मांझी, प्रदीप बेदिया समेत काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.