पुरनानगर में आगजनी, दुकान और कार जलकर राख
गिरडीह, जून 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पुरनानगर में मंगलवार देर रात आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। एक गरीब की दुकान और कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक व्यक्ति आग लगाते दिखा। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बाजो पंडित को पकड़कर पोल से बांध दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोल से बंधे आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि रात में अचानक आग की लपटें उठीं, जब तक लोग कुछ समझ पाते दुकान और पास खड़ी कार जल चुकी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.