चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- बंदगांव। कराईकेला पंचायत के पुरनाडीह गांव में मां मंगला पूजा बुधवार को समाप्त हो गया। महिलाओं व लड़कियों ने गाजे-बाजे के साथ मां मंगला गीत पर नृत्य करते हुये विजय नदी में पवित्र मां मंगला की प्रतिमा का विसर्जन किया। मंगलवार के दिन ही मां मंगला की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। मौके पर पुजारी कांदरी नायक ने कहा कि मंगला का अर्थ है 'कल्याण करने वाली'। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से जीवन से अमंगल और विघ्न दूर होते हैं। देर रात तक लोगों ने बंगाली टोला, कालन्दी टोला, साहू टोला, नायक टोला, सिताहर चौक, जगरनाथ मंदिर समेत अन्य जगहों में मां मंगला की प्रतिमा को घुमाया गया एवं प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.