पुरदिल नगर के दिनेश शर्मा ने बाबा बर्फानी के दरबार में किए दर्शन
हाथरस, जुलाई 3 -- पुरदिलनगर। नगर के युवा सनातन धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी दिनेश शर्मा 'स्नेही' ने अदम्य साहस, अटूट आस्था और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए लगातार 55 दिनों की लगभग 1700 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पूर्ण कर पवित्र श्री अमरनाथ गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन किए। स्नेही 10 मई को अपने निवास पुरदिल नगर से नगर भ्रमण एवं नागरिकों के आशीर्वाद के उपरांत अमरनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हुए थे। इस लंबी और कठिन यात्रा के दौरान उन्होंने अनेक सिद्धपीठों एवं शक्तिपीठों में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इनमें कर्णवास, बेलोन, चौड़रे वाली देवी, शाकंभरी देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैना देवी, चिंतपूर्णी देवी, ज्वाला देवी, नागरकोट (ब्रजेश्वरी देवी), बगलामुखी देवी, चामुंडा देवी तथा माता वैष्णो देवी सहित अनेक प्रमुख तीर्थ शामिल रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.