हाथरस, दिसम्बर 31 -- हाथरस। बुधवार को पुरदिलनगर पंचायत कार्यालय में हॉल में बोर्ड बैठक का आयेाजन किया गया। बैठक में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के अलावा साफ सफाई आदि के प्रस्तवों को अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से पास किया गया। बोर्ड बैठक में पेयजल आपूर्ति, विकास कार्यो के अलावा तालाब सौदर्यीकरण, जल निकासी, अत्येष्टी स्थल सौदर्यीकरण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना एवं अन्य प्रस्तावों को सर्व सम्मति से पास किए गए। बैठक में अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत, सभासद ममता देवी, महावीर, रुबी जाटव, पंकज कुमार, गौरीशंकर, ऋषिकांत, भूपेंद्र चौधरी, विनीत कुमार, सबा नाज, मुनीर अहमद, तहसीन खां, मोहम्मद रजा, विनय कुमार राघव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...