बदायूं, मई 16 -- पुरदलपुर रोड पर शिव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित डे नाइट करियामई प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पुरदलपुर और फिरोजपुर गुमराह के बीच मैच हुआ। एक तरफा मैच में पुरदलपुर ने 58 रन से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अंपायर वीरेश मीणा ने दोनों कप्तानों की मौजूदगी में टॉस कराया। पुरदलपुर के कप्तान सुमित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 13.4 ओवर में 122 रन बनाकर बनाये। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजपुर गुमराह की टीम 11.4 ओवर में 64 रन पर सिमट गई। पुरदलपुर ने 58 रन से मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सोनू मीणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नमन मिश्रा और बाबू सिंह मीणा ने उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया। मुन्ना यादव, उदयवीर सिंह मीणा, अमित यादव, अमित पाराशरी, नि...