पुरकाजी से होकर गुजरेंगी रोडवेज बसें
मुजफ्फर नगर, मई 28 -- पुरकाजी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा ने लखनऊ में उप्र. के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन देकर पुरकाजी से रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि पुरकाजी में रोडवेज बसें अंदर से न जाकर बाईपास से जाती है, जिससे पुरकाजी से मुजफ्फरनगर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम निदेशक और सहारनपुर आरएम को बसें बाईपास के बजाय पुरकाजी से होकर रोडवेज चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सचिन शर्मा ने कहा खादर क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ होगा। इस दौरान मोनू शर्मा, ओंमकार सिंह, जॉनी गुर्जर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.