हरिद्वार, दिसम्बर 21 -- श्रीगुरु नानक देव धर्म प्रचार समिति की ओर से श्रीगुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व और माता गुजरी एवं साहिबजादों की शहादत को समर्पित पांचवां महान नगर कीर्तन 29 दिसंबर को निकलेगा। इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गुरुद्वारों में बैठकों का दौर जारी है। प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा में हुई बैठक में इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संरक्षक बाबा पंडत ने बताया कि महान नगर कीर्तन 29 दिसंबर को पुरकाजी से शुरू होकर शेरपुर, बड़ीवाला, तुगलपुर खालसा, प्रहलादपुर, सहीपुर मोड़, राजपुर, महिश्वरा, लक्सर, तिगड़ी भुक्कनपुर, एथल, डेरा कराल, सुभाषगढ़, दिनारपुर, चिट्टी कोठी, इक्कड़, हरिलोक, पंजाबी धर्मशाला, राम चौक, रविदास चौक, गोल गुरुद्वारा होकर सेक्टर-2 स्थित श्रीगुरु नानक दरबार गुरुद्वारे तक जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.