मुजफ्फर नगर, मई 9 -- पुरकाजी संवाददाता। पुरकाजी विकासखंड कार्यालय पर प्रधान संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने को लेकर लखनऊ के लिए कूच करने की रणनीति तैयार की गई। विकासखंड कार्यालय के प्रांगण में प्रधान संगठन की एक बैठक का आयोजन प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित किया, जिसमें ग्राम प्रधानों ने 20 मई लखनऊ में होने वाले प्रधान संगठन के सम्मेलन को लेकर की गई। जिसमें पुरकाजी विकासखंड क्षेत्र से एक बस 19 मई को लखनऊ के लिए रवाना होगी जिसमें ज्यादा से ज्यादा ग्राम प्रधान लखनऊ जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष अशोक राठी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप प्रधान, सुनील प्रधान, चौधरी रविंदर कुमार, ग्रामप्रधान चौधरी विवेक राठी, प्रधान नवीन त्यागी प्रधान मोन...