मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- पुरकाजी। ग्राम हरी नगर में रविवार को कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों में भव्य शोभायात्राएं निकाली। पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख के पति धन प्रकाश ने ग्राम हरीनगर, छपार आयोजित जयंती कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों को महर्षि कश्यप जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्शों और महान विचारों पर प्रकाश डाला तथा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान ग्राम हरीनगर में आयोजित कार्यक्रम में रामकुमार, विनोद, नितिन, रजत, डॉ. राकेश, कपिल, धन सिंह, मास्टर दुष्यंत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.