मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी में माहे रमजान के मुकद्दस महीने के चौथे जुमे की शाम बड़े दरबार स्थित इमामबाड़े में अज़ादारों की ओर से रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में रोजेदार और अकीदतमंद मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में अजादार काउंसिल पूर्व अध्यक्ष एड. नसीर हैदर काज़मी, मेहंदी रजा डा. चांद काज़मी अदील हैदर, असग़र मेहंदी, असगर कुरैशी, बाबू शाहनवाज़ मेंबर, तस्लीम एड., तहसीन एड., जमशेद खान, नौशाद फ़रीदी, सभासद नफीस फरीदी आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.