पुपुनकी में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व
बोकारो, जून 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सिखों के पांचवे गुरु एवं शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी पर्व शनिवार को पुपुनकी स्थित बिक्रम ढाबा परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ एवं अरदास के साथ हुई।
कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कीर्तन जत्था ने गुरु अर्जन देव जी की महिमा का गुणगान करते हुए भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को गुरु जी के शहादत दिवस का इतिहास बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी ने अत्याचार और अमानवीय यातनाओं का सामना करते हुए भी धैर्य, सहनशीलता और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का परिचय दिया। उन्होंने "तेरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.