बोकारो, जनवरी 9 -- चास प्रतिनिधि। पुपुनकी आश्रम स्थित झामुमो शाखा कार्यालय में गुरुवार को शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह की शहादत दिवस मनाई गई। अवसर पर भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दोनों वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों स्वतंत्रता सेनानी के जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके बताएं रास्तें व मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर अकबर अंसारी, इस्लाम अंसारी, हसन कलाम, नैयर जमाल , हुसैन सौदागर, अताबुद्दीन अंसारी, शफीक अंसारी, अजमतउल्ला अंसारी, लतीफ अंसारी, मुनव्वर अंसारी, क्यूम अंसारी, जैशीम अंसारी, मोइन अंसारी सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.