सीतामढ़ी, अप्रैल 10 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। पुपरी क्षेत्र में इन दिनों साइबर ठगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ताजा मामलों में बिजली विभाग के कर्मी बनकर कई लोगों को निशाना बनाकर उनसे 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई है।जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधी खुद को बिजली विभाग का कर्मी बताकर लोगों को फोन कर रहे हैं। वें उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन या बिल से संबंधित समस्या का हवाला देकर पहले उनकी निजी जानकारी बताते हैं और फिर मोबाइल पर एक लिंक भेजते हैं या लोकेशन शेयर करने को कहते हैं। ठग खासतौर पर 'लोकेशन अपडेट' या 'सिस्टम एक्टिवेशन' के नाम पर पहले पीड़ितों से 100 रुपये उनके बताए खाते में ट्रांसफर करवाते हैं। जैसे ही व्यक्ति यह प्रक्रिया पूरी करता है, उसके मोबाइल का एक्सेस ठगों के हाथ में चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.