सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- पुपरी। अनुमंडल मुख्यालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का बहुप्रतीक्षित भवन निर्माण कार्य ढाई वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा है। करीब एक करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह दो मंजिला भवन धीमी रफ्तार और लापरवाही का शिकार बन गया है। निर्माण स्थल पर जगह-जगह ईंट, गिट्टी और अन्य सामग्री बिखरी रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय परिसर में अव्यवस्था का आलम यह है कि यहां आने वाले लोगों को सुरक्षा का भी खतरा बना रहता है। वर्षों से दो कमरों वाले पुराने सामुदायिक भवन में संचालित हो रहे अवर निबंधन कार्यालय के लिए नए भवन से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन निर्माण की सुस्ती ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन साल चले ढाई कोस वाली कहावत यहां पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। धीमी रफ्तार पर उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.