सीतामढ़ी, मार्च 25 -- पुपरी। चैती नवरात्रा के छठे दिन पुपरी के केशोपुर गांव में दुर्गा पूजा स्थल से गाजे,बाजे एवं डोली के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 501 कुवांरी कन्याओं द्वारा इस कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ दुर्गा मंदिर से किया गया जो मिडिल स्कूल से पोखरभिड़ा गांव स्थित पंचायत भवन पहुंचा। यहां वेदोमंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की गई पुनः विभिन्न मार्गों से दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हो गया। यात्रा के दौरान जय दुर्गे जय जय दुर्गे के जयघोष से पूरा बातावरण भक्तिमय बन गया। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व पूजा समिति के आचार्य शक्तिनाथ पाठक,वैद्यनाथ झा,संतोष पाठक,विनोद कुमार राय,विनोद पाठक,अमीरी राय,सत्यनारायण झा,रामबालक राय,विन्देसर झा, शिवाकांत पाठक,रामहित राय, महेशी साह,सुजीत कुमार राय समेत अन्य ने किया। इसमें सैकडों ग्रामीणों ने भरपूर ...