सीतामढ़ी, मई 22 -- पुपरी। अनुमंडल मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हुई भारी बारिश से सारा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खासकर बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव से काफी परेशानी हुई। हालांकि गर्मी व उमस के बीच हुई बारिश ने लोगों को थेाड़ी राहत पहुंचायी। बारिश से सब्जी के फसल को काफी लाभ हुआ। वहीं आंधी से आम व लीची के फल गिर गए। तेज आंधी के कारण फूसनुमा व कच्चे घर को काफी नुकसान हुआ है। करीब एक दर्जन से अधिक घरों के एस्बेस्टस उड़ गए। बारिश पुपरी, चोरौत प्रखंड में सबसे ज्यादा हुई। सुरसंड प्रखंड में थेाड़ी बारिश हुई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश: राहत के साथ मुसीबत भी आई हालांकि जिले में इन जगहों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई। ग्रामीण इलाकों के पथों पर पानी कीचड़ के जमाबड़े से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। केशोपुर, कुसैल,गंगटी सम...