फरीदाबाद, जून 26 -- नूंह, सरसमल। पुन्हाना के आकांक्षी ब्लॉक में फैलो पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य अभ्यर्थी 30 जून तक अपना आवेदन ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को 55 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय और यात्रा भत्ता दिया जाएगा। मेवात विकास अभिकरण के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक पुन्हाना के लिए मेट्रिक्स सोसायटी फॉर सोशल सर्विसेज की ओर से यह भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है। पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है। इसके अलावा डेटा विश्लेषण, परियोजना प्रबंधन, सोशल मीडिया तथा विकास क्षेत्र में कार्य या इंटर्नशिप का अनुभव और बेहतर संचार कौशल भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- पुन्हाना में आकांक्षी ब्लॉक फैलो पद के लिए 30 जून तक आ...