पुन्हाना पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी आरोपी को दबोचा
फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- नूंह, सरसमल। पुन्हाना पुलिस के सीएस एंड पीओ स्टाफ ने राजस्थान के डीग जिले में दर्ज मामलों में फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में चार मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे आगामी जांच के लिए राजस्थान पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम अकरम निवासी जमालगढ़, थाना सदर पुन्हाना के रूप में हुई है। राजस्थान के डीग जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पुन्हाना थाने में हरियाणा गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वहीं, राजस्थान के डीग जिले के कैथवाड़ा थाने में उसके खिलाफ गौवंश अधिनियम और आर्म्स एक्ट के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.