फरीदाबाद, मार्च 13 -- नूंह, संवाददाता। जिले के पुन्हाना तहसील परिसर से दिनदहाड़े हुए अपहरण मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान असलम उर्फ सल्ली निवासी गांव बिसरू थाना बिछोर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव शाह चोखा निवासी नवाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 फरवरी को वह अपने पिता इस्माइल के साथ जमीन के कागजात निकलवाने के लिए पुन्हाना तहसील पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे जब दोनों तहसील से बाहर निकलकर पुन्हाना-बिसरू रोड पर पहुंचे तो दो गाड़ियों में सवार 15-20 लोग वहां आ गए। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने नवाब के...