पुन्हाना आईटीआई में 16 को रोजगार मेला लगेगा
फरीदाबाद, जून 13 -- नूंह, सरसमल। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 16 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पुन्हाना में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में पलवल, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही चयन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्याम सुंदर रावत ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार दिलाने और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.