सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में चोरों का हौसला अब बुलंद होता दिख रहा है। बेखौफ चोरों ने अब पुनौरा थाना के ठीक सामने स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान का कटर मशीन से शटर काटकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिया और बगल के थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो लोगों की चोरी की बड़ी वारदात की जानकारी मिली। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस के कार्यशैली पर गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। चोरी की वारदात पास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। वहीं चोर जेवरात चोरी करने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी खोलकर अपने साथ ले गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुनौरा थाने की पुलिस ने मामले की बारिकी से जांच की। वहीं आसपास के दुकानों में लगा सीसीटीवी कैमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.