सीतामढ़ी, जनवरी 24 -- सीतामढ़ी,। जिलाधिकारी रिची पांडेय शुक्रवार को प्रसिद्ध पुनौरा धाम मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर एवं उससे जुड़ी सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व शौचालय की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने मंदिर परिसर में नियमित रुप से चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने व सफाई व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बंद पड़े लैंप पोस्ट को शीघ्र चालू कराने को कहा, ताकि रात्रि समय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था मिल सके। डीएम ने पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थायी समाधान पर जोर दिया। मंदिर परिसर में गुटखा, पान मसाला व अन्य नशीले पदार्थों के उपयोग पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। जि...