सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पुनौरा धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और बरसात के दिनों में होने वाले जल जमाव की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मंदिर के मुख्य द्वार सहित आसपास के पूरे मंदिर परिसर से ह्यूम पाइप सेर पानी निकासी सड़क सुधार और नियमित सफाई की व्यापक योजना तैयार की गई है। नगर निगम का कहना है कि इस योजना को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नगर निगम के अनुसार पुनौरा धाम में अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा जल...