चम्पावत, मार्च 7 -- चम्पावत के पुनेठी में शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट बनेगा। इसके लिए राजस्व विभाग की 0.200 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत भ्रमण के दौरान जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए शूटिंग रेंज के निर्माण की घोषणा की थी। इसी क्रम में पुनेठी में जमीन हस्तांतरित की गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को लाभ मिल सकेगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...