पुनीत हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, कई संदिग्धों से पूछताछ
बुलंदशहर, जून 10 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी निवासी युवक पुनीत अरोड़ा की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। शिकारपुर की पलड़ा झाल नहर में शव मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या एवं गर्दन की हड्डी टूटने की पुष्टि होने के बाद पुलिस इसे एक सुनियोजित हत्याकांड मानकर चल रही है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना के खुलासे का प्रयास है। कई संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। गौरतलब है कि आनंद विहार कालोनी निवासी पुनीत अरोड़ा गत 1 जून को घर से निकला था और उसके बाद 4 जून को उसका शव शिकारपुर की पलड़ा झाल से बरामद हुआ। पुलिस यह पता लगा रही है कि पुनीत किसके साथ नहर पर गया था, जिसके लिए आनंद विहार कॉलोनी और उसके आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.