पुनीत पोद्दार रांची विश्वविद्यालय के मनोनीत सीनेट सदस्य बने
रांची, अप्रैल 12 -- रांची। समाजसेवी और उद्योगपति पुनीत पोद्दार को राज्यपाल ने रांची विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य मनोनीत किया है। पुनीत पोद्दार रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष, रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष, नगरमल मोदी सेवा सदन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दवाई दोस्त के ट्रस्टी, डीएवी नंदराज के मानद सचिव हैं और संत जेवियर्स कॉलेज, राजस्थान फाउंडेशन, रांची जिमख़ाना क्लब आदि संस्थानों में अपना योगदान देते आए हैं। उनके मनोनयन पर समाज के सभी वर्गों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.